{"_id":"655fb3f0e3c185e32f03aa49","slug":"auto-collides-with-divider-one-dead-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7424-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिवाइडर से टकराया ऑटो, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिवाइडर से टकराया ऑटो, एक की मौत, दूसरा घायल
Fri, 24 Nov 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के एपीएन पीजी कॉलेज के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एपीएनपीजी कॉलेज के सामने कार ने अचानक से ब्रेक ले लिया। हड़बड़ी में पीछे चल रही ऑटो ने भी ब्रेक लिया। इसके चलते इसके पीछे चल रही ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में ऑटो में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांधीनगर स्थित एपीएनपीजी कॉलेज के सामने अचानक एक कार किनारे से सड़क पर आ गई। पीछे चल रही टेंपो के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। इसके पीछे ऑटो थी, जो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अनियंत्रित होकर टकराई ऑटो में चार लोग सवार थे। पठान टोला निवासी 62 वर्षीय दुलारे की मौत हो गई व मंगलबाजार निवासी 17 वर्षीय गोलू के सिर में चोटें आईं।
दुलारे के पुत्र ने बताया कि उनके पिता घर से कचेहरी तारीख देखने निकले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में मृतक के परिजन पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ कोतवाली विनय पाठक ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने पठान टोला निवासी दुलारे को मृत घोषित कर दिया। जबकि0 घायल 17 वर्षीय गोलू का इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।