{"_id":"689b8e5bba1b9fac2f0efd0a","slug":"attempt-to-steal-diesel-from-trailer-ran-away-when-sailor-woke-up-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141935-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर से डीजल चोरी करने का प्रयास, खलासी के जागने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर से डीजल चोरी करने का प्रयास, खलासी के जागने पर भागे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास मेघा इंजीनियरिंग के स्टोर के सामने सोमवार देर रात चोरों ने खड़े ट्रेलर की डीजल टंकी का लाॅक तोड़कर डीजल चुराने का प्रयास किया, लेकिन खलासी के जाग जाने से चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने मामले छानबीन की।
ट्रेलर चालक मनोज यादव निवासी कारूपार (गजहणा) थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ ने सोमवार की रात को ट्रेलर में मेघा इंजीनियरिंग स्टोर का सामान लोड करने के लिए स्टोर के सामने हाईवे पर गाड़ी खड़ी करके केबिन में सो रहा था। देर रात पर गाड़ी के पास खटपट की आवाज सुनाई दी। तो खलासी ने खिड़की से देखा तो दो चोर डीजल टैंक का लाॅक तोड़ कर अंदर लगी जाली तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।
खलासी संतोष यादव ने आवाज लगाई तो दोनों चोर भाग गए। संतोष यादव ने बताया कि चोर सफेद रंग की बगैर नंबर प्लेट की अर्टिगा गाड़ी में बैठ कर भागे हैं। हर्रैया थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
घटना स्थल से 60 मीटर दूरी पर ही सिद्धि रेस्टोरेंट से रविवार की रात को चोर टुल्लू पंप व पाइप चुरा ले गए। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।