फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attempt to snatch money by beating bank employee

Basti News: बैंक कर्मी को पीटकर रुपये छीनने का प्रयास

Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch money by beating bank employee
बैंक कर्मी को पीटकर रुपये छीनने का प्रयास
विज्ञापन

गोटवा बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के हथिया भोयर गांव के पास समूह के रकम इकट्ठा करके लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों से लूट की कोशिश की। मौके पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर बदमाश भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बंधन बैंक के फील्ड अफसर राहुल कुमार, निवासी सहजनवां, गोरखपुर नगर थानाक्षेत्र के हथिया उपाध्याय गांव में बैंक की तरफ से संचालित समूह की बैठक कर रुपये इकट्ठा करके वापस लौट रहे थे। वहां से अपनी बाइक से कुछ दूर आगे बढ़े तो दूसरी बाइक पर सवार होकर तीन युवकों ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि तीनों ने उनके पास मौजूद बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

यह देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए और कर्मी को पिटता देखकर पूछताछ करने लगे। लोगों के बीच में आ जाने से तीनों युवक सकपका गए और फील्ड अफसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगे। पीड़ित जब तक कुछ बताता, तब तक तीनों अपनी बाइक से कैथवलिया मार्ग की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed