फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attempt to rape an innocent child who came to her maternal home

Basti News: ननिहाल आई मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 16 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape an innocent child who came to her maternal home
टॉफी देने के बहाने घर ले गया था आरोपी, गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई आठ वर्षीय बालिका को टॉफी देने के बहाने घर में बुलाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो वह बालिका को छोड़कर फरार हो गया। बृहस्पतिवार देर शाम हुई घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की सोनहा थाना क्षेत्र में ससुराल है। वह आठ वर्षीय बेटी को लेकर ससुराल आया था। बृहस्पतिवार शाम को 6:30 बजे आरोपी राज कुमार उसे टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी राजकुमार पर पाॅक्सो व दुष्कर्म के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर महनुआ-सोनहा मार्ग पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed