{"_id":"68e2c67160d855365f0f7c58","slug":"attempt-to-rape-a-girl-returning-from-school-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145237-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर एसपी अभिनंदन के आदेश पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाल्टरगंज क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 25 सितंबर को स्कूल गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी अजमत उसे खींचकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश किया।
किसी तरह छात्रा ने वहां से भाग निकली। पीड़िता की मां के अनुसार, जब वे विरोध जताने पहुंची तो आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि यह महिलाओं के बीच आपसी कहासुनी से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर वाल्टरगंज थाने में अजमत, रशीद, मतबूना, काजल और अफसाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।