फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attack on house, two people including a woman injured

Basti News: घर में घुसकर हमला, महिला समेत दो घायल

Sat, 25 Apr 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attack on house, two people including a woman injured
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के थन्हवारपुर गांव में बुधवार सुबह घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित शमसेर अली पुत्र मो. रईस ने थाना नगर में तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे गांव के ही साविर, आविर, कादिर पुत्रगण मोहब्बती, मोहब्बती पुत्र खट्टर, साजिया पत्नी आविर व साविर की पत्नी उनके घर में घुस आए और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व लात-घूंसों से मारपीट की। इस हमले में शमसेर के भाई के मुंह पर गंभीर चोट आई, जबकि उनकी भाभी हसीवुनिशा के सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी नगर भानुप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed