फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ATM lock on towns

कस्बों के एटीएम पर ताला

Mon, 02 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 02 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ATM lock on towns
बनकटी मे बंद पड़ा एटीएम।
जिले के शहरी क्षेत्रों में अधिकतर एटीएम कैश देने लगे है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकांश एटीएम अभी भी बंद है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। राहत की बात यह है कि शहर से लेकर देहात तक अब सभी बैंक कैश का भुगतान करने लगे है। कोर्ट एरिया और गांधी कला भवन के पास स्थित एसबीआई का एटीएम भी अब चालू हो गया है। कई दिन तक बंद रहने वाला एचडीएफसी भी रकम देने लगा है। आईसीआईसीआई, एक्सिस, सेंट्रल, पीएनबी आदि बैंको के शहर में स्थित एटीएम लगातार लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। 
विज्ञापन


बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर बाजार एसबीआई और आईसीआईसीआई का एटीएम अभी भी बंद चल रहा है। कुसौरा में एसबीआई का एटीएम लगभग 15 दिन से बंद है। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार भिरिया ऋतुराज में पीएनबी का एटीएम और सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ में एसबीआई का एटीएम कैश दे रहा है। 
विज्ञापन


भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार भानपुर में स्थित एसबीआई और बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम बंद रहा। यही हाल रामनगर स्थित पीएनबी के एटीम का रहा, वह भी लगातार कैशलेस चल रहा है। मुंडेरवा कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैक का एटीएम आठ नवंबर से मात्र दो दिन ही खुला। लगातार बंद रहने से लोगों को दिक्कत हो रही है। वहीं एसबीआई में सुबह से ही लाइन लगी रही। यहां अभी भी लोगों को पर्याप्त रकम नहीं मिल पा रही है। एटीएम के बारे में शाखा  प्रबंधक कमलेश मिश्रा ने कहा कि कैश नहीं होने के कारण  एटीएम बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नोट बंदी के बाद से सोमवार को लाइन मे लगे सभी खाताधारकों को जरुरत  के हिसाब से दो से छह हजार तक पूर्वांचल बैंक  की शाखाओं ने ग्राहकों को दिया। पक्काबाजार, देईसाड़, बानपुर, लालगंज, महादेवा, बनकटी स्थित पूर्वांचल बैंक, सिंडीकेट, एसबी आई बनकटी ने सोमवार को कैश का भुगतान किया। जिससे  लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बनकटी में अभी भी एटीएम बंद है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल व सेंट्रल बैंक में सोमवार को पर्याप्त कैश मिलने से ग्राहक संतुष्ट नजर आए। वहीं पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक शैलेष मिश्रा  ने बताया कि अब बैंकों में धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed