फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Athletes from Basti will showcase their prowess in athletics, hockey, wrestling, and kabaddi.

Basti News: एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती व कबड्डी में दमखम दिखाएंगे बस्ती के खिलाड़ी

Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Athletes from Basti will showcase their prowess in athletics, hockey, wrestling, and kabaddi.
बस्ती। प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं में बस्ती की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए जनपद और मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन-ट्रायल की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी। ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में सुबह 10 बजे से होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 29 और 30 सितंबर को बरेली में होगी। पुरुष वर्ग का जनपद स्तरीय ट्रायल 21 और 22 सितंबर तथा महिला वर्ग का 23 और 24 सितंबर को होगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता तीन से पांच अक्तूबर तक इटावा में होगी। इसका जनपद स्तरीय ट्रायल 17 और मंडल स्तरीय ट्रायल 18 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में प्रस्तावित है। इसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल पांच अक्तूबर और मंडल स्तरीय ट्रायल छह अक्तूबर को होगा। वहीं, सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता चार से नौ अक्तूबर तक मऊ में प्रस्तावित है। बालिका हॉकी का जनपद स्तरीय ट्रायल 28 सितंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आठ से 10 अक्तूबर तक गोरखपुर में होगी। इसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल पांच अक्तूबर और मंडल स्तरीय ट्रायल छह अक्तूबर को होगा। सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर तक आजमगढ़ में खेली जाएगी। इसका जनपद स्तरीय ट्रायल 18 सितंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 19 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed