{"_id":"65b2a7d44d043ab95401be39","slug":"ateva-took-out-voter-and-pension-awareness-march-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110547-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अटेवा ने निकाला मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अटेवा ने निकाला मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च
Thu, 25 Jan 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मतदाता एवं पेंशन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रेस क्लब से शुरू होकर कलक्ट्रेट पर समाप्त हुई।
रैली में शिक्षकों औ कर्मचारियों ने हाथ में तख्ती लेकर अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। मार्च की अगुवाई कर रहे जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकता है, इसलिए हमें मताधिकार के महत्व को समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों के बुढ़ापे के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू करे।
प्रदेशीय संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ला, मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी एवं जिला महामंत्री विजय नाथ तिवारी ने पहले मतदान फिर जलपान पर जोर देते हुए कहा कि सबको अवश्य मतदान करना चाहिए। संरक्षक प्रमोद ओझा, जिला कोषाध्यक्ष अमरचंद्र एवं जिया मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सच्ची साधना का साधक है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, मंत्री ध्रुवनारायण व जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि अटेवा का मतदाता दिवस पर जागरूकता सराहनीय है। सरकार को अटेवा की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली को तत्काल पूरा करना चाहिए। संघ पेंशन बहाली की हर लड़ाई में अटेवा के साथ है। इस मौके पर अमरनाथ, राकेश सिंह,बृजेश कुमार वर्मा, देवेंद्र तिवारी, सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे।