फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Assistant commisnor sugar inspected

सहायक चीनी आयुक्त मोबाइल एसएमएस समस्या से हुईं रुबरू

Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Assistant commisnor sugar inspected
सहायक चीनी आयुक्त ने गन्ना क्रय केंद्रों का किया मुआयना
विज्ञापन

बस्ती। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर नीलू सिंह बृहस्पतिवार को बस्ती पहुंची। यहां से वे क्षेत्र के कई गन्ना किसानों से मिलीं और उनकी फसल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्हें मोबाइल पर पर्ची एसएमएस न आने की जानकारी किसानों ने दी। इसके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

सहायक चीनी आयुक्त नीलू सिंह ने चीनी मिल रुधौली के गन्ना क्रय केंद्र डिंगरापुर, नरहरपुर, चीनी मिल बभनान के गन्ना क्रय केंद्र दुबौलिया, रमवापुर राजा, चीनी मिल रौजागांव के गन्ना क्रय केंद्र विक्रमजोत, केशवापुर, रायपुरा (अ) व चीनी मिल मुंडेरवा के गन्ना क्रय केंद्र कलवारी का औचक निरीक्षण किया। जहां लगभग सभी केंद्रों पर व्यवस्था सामान्य पाई गई। वहीं, कुछ गन्ना क्रय केंद्रों पर नोटिस बोर्ड, नियमों का सारांश बोर्ड, पानी पीने की समस्या की जानकारी मिली। चीनी आयुक्त ने संबंधित चीनी मिलों के कर्मचारियों को व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही बभनान चीनी मिल के कुछ गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना किसानों ने मोबाइल पर पर्ची एसएमएस की समस्या बताई जिसको जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित गन्ना सचिवों के माध्यम से शीघ्र निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिया। गन्ना किसानों को वसंत कालीन गन्ना बुवाई व योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed