फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASP OP Singh awarded with Excellent Service Medal

Basti News: एएसपी ओपी सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक

Fri, 15 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
ASP OP Singh awarded with Excellent Service Medal
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह।
बस्ती। इस बार केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के 17 पुलिकर्मियों को उनकी बहादुरी, साहसिक कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा के लिए इस सम्मान से नवाजेगी। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह (आईपीएस) भी शामिल हैं। उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। मूल रूप से बलिया जिले के निवासी ओपी सिंह 1997 में पीपीएस अधिकारी के रूप में सेवा में आए। सीओ के रूप में जौनपुर, हरदोई, एसटीएफ लखनऊ, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, टास्कफोर्स एंटी करप्शन, प्रयागराज, जीआरपी प्रयागराज, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, औरैया में तैनात रहे। पदोन्नति के बाद एएसपी के रूप में पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, आंबेडकरनगर, एएसपी ट्रैफिक कुंभ मेला, सोनभद्र, शामली के बाद 11 दिसंबर 2023 से एएसपी बस्ती के रूप में कार्यभार संभाला। 2024 में उन्हें आईपीएस कैडर मिला। उन्हें बधाई देते हुए डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी अभिनंदन ने बताया कि ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवा और साहसिक कार्रवाई से न सिर्फ अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed