फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASP inspected the city police station

Basti News: नगर थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण

Mon, 22 Jul 2024 03:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
ASP inspected the city police station
नगर बाजार (बस्ती)। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने रविवार को थाना नगर का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क सहित पूरे थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस जवानों को बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, महिला व पुरुष बंदी गृह, शस्त्रागार, सीसीटीवी एनएस कक्ष को चेक किया। साथ ही दस्तावेजों के रख-रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने के साथ भोजनालय में खाना बना रहे फालोवर को भी स्वच्छता की नसीहत दी। एएसपी ने थाने के विभिन्न मामलों के बारे में थानाध्यक्ष से जानकारी ली। अपराध नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष जय वर्धन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed