फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ask for ten thousand rupees from CSC operator by pretending to be Diwan

Basti News: सीएससी संचालक से दीवान बनकर मांगे दस हजार

Tue, 23 Jul 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Ask for ten thousand rupees from CSC operator by pretending to be Diwan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में फोन पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रुपये मांगने और न देने पर धमकी भरे मैसेज भेजकर डराने की एक घटना प्रकाश में आई है।
रविवार को विक्रमजोत कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे स्थित जनसेवा केंद्र के संचालक अमित सिंह के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को विक्रमजोत पुलिस चौकी का दीवान बताया। कहा कि तत्काल 10 हजार रुपये उसके नंबर पर भेजो। उसने बोला कि शाम को वसूली की रकम मिलने पर आकर दे जाऊंगा। सीएससी संचालक अमित ने जब मना कर दिया तो उसने गाली देते हुए धमकाया कि मैं आ गया तो दुकान छोड़कर भाग जाओगे। गालियां देते हुए फोन काट दिया।

इसके बाद कथित दीवान ने गालियों भरे मैसेज भेजे। सीएससी संचालक तत्काल शिकायती पत्र लेकर चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह को देते हुए पूरी घटना बताई। चौकी प्रभारी ने साइबर सेल को शिकायत करने की बात कर वापस भेज दिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि मेरी पुलिस चौकी पर इस मोबाइल नंबर का कोई सिपाही या दीवान नहीं है। यह साइबर अपराधियों की हरकत है। साइबर अपराध के बारे व्यापारियों व नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed