फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASHA workers were given training on communicable disease control.

Basti News: आशा कार्यकर्ताओं को दिया संचारी रोग नियंत्रण का प्रशिक्षण

Thu, 09 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers were given training on communicable disease control.
टिनिच (बस्ती)। पीएचसी सल्टौआ परिसर में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रशिक्षित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कन्नौजिया ने कहा कि मच्छरों से फैलने वाले रोगों की रोकथाम के लिए 3 से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय बताएंगी। उन्होंने कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। प्रशिक्षक सर्वजीत चौरसिया ने संचारी रोगों के लक्षण, बचाव, ई-कवच ऐप, टीकाकरण, आभा आईडी, तथा गर्भवती महिलाओं की देखभाल संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने तीन माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में भुगतान नहीं हुआ तो वे आगामी “दस्तक अभियान” में सहयोग नहीं करेंगी। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। मौके पर आरके चौधरी (एआरओ), योगेन्द्र श्रीवास्तव (बीएएम), हमीदुल्लाह (बीएचडब्ल्यू) सहित आशा व संगिनी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed