फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   As the price of gold and silver increases, people are adorning themselves with artificial jewellery

Basti News: सोने-चांदी के भाव बढ़े तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी से हो रहा श्रृंगार

Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
As the price of gold and silver increases, people are adorning themselves with artificial jewellery
बस्ती। सहालग के सीजन में सोने-चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अब कम दाम और आकर्षक दिखने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी से महिलाएं श्रृंगार करने लगीं हैं। इससे इनकी मांग भी बाजार में बढ़ी है। ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि सोने-चांदी की के भाव में तेजी से लोग हल्के वजन की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। साथ में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

सोने-चांदी का दाम एक लाख रुपये के करीब पहुंच गया है। शादी-विवाह में रस्म अदायगी के लिए लोग सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीद रहे है। इसमें भी लोग मुख्य कार्यक्रम के गहनों को छोड़कर बाकी हल्की ज्वेलरी खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। सोने-चांदी के भाव में तेजी और सुरक्षा के दृष्टि से आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बाजार में तेजी आई है। शादी-विवाह और आम दिनों में पहनने के लिए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रही हैं, जिससे इसका व्यवसाय 25 फीसदी तक बढ़ा है। कम लागत होने के कारण दुकानदारों का इस कारोबार की ओर रुझान बढ़ा है। गांधीनगर में इसके कुछ अच्छे शोरूम भी खुल गए हैं, जहां लोगों को बेहतर कलेक्शन मिल रहा है।
विज्ञापन

आम तौर पर एक लाख में मिलने वाला सोने का हार आर्टिफिशियल में दो-तीन हजार रुपये में मिल जा रहा है। वहीं कंगन एक से डेढ़ हजार और टीका और चेन भी पांच सौ में रुपये में बाजार में उपलब्ध हैं। ये ज्वेलरी सस्ती होने के साथ आकर्षक भी है और लूट-छिनैती जैसी घटनाओं में इन्हें खोने का डर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर के दुकानदार अमित कुमार का कहना है कि सोने-चांदी की भाव बढ़ने की वजह से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग 25 फीसदी बढ़ी है। महिलाओं की यह पहली पसंद बन रही है। अब सोना-चांदी की ज्वेलरी खरीदना सबके बस में नहीं है तो लोग आर्टिफिशियल ज्वेलरी से काम चला रहे हैं।

-----------
कम है जोखिम - फोटो है
गांधी नगर निवासी कुसुमलता का कहना है कि सोने-चांदी के इस्तेमाल में खतरा भी बढ़ा है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी सस्ती और आकर्षक होने के साथ इसको पहनने में जोखिम कम है। रखने और संभालने की चिंता भी नहीं होती है। शादी-विवाह और अन्य कहीं सोने की ज्वेलरी पहन कर जाने पर डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed