{"_id":"667206551989ed33d40187e4","slug":"as-the-day-progresses-the-wheels-of-trucks-stop-drivers-are-looking-for-shade-on-the-highway-basti-news-c-207-1-sgkp1004-118966-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिन चढ़ते ही थम जाते हैं ट्रकों के पहिए, हाईवे पर छांव ढूंढ रहे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिन चढ़ते ही थम जाते हैं ट्रकों के पहिए, हाईवे पर छांव ढूंढ रहे चालक
Wed, 19 Jun 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
इंजन ओवरहीट होने से ट्रकों में बढ़ा शॉर्ट सर्किट से आग का खतरा
तापमान अधिक होने से टायर फटने व अन्य खराबी के डर से खड़े कर देते हैं ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कहर बरपा रही गर्मी का सड़क यातायात पर गहरा असर पड़ा है। हाईवे पर माल वाहक वाहनों के पहिए भी थमने लगे हैं। सुबह 11 बजे के बाद हाईवे सूना हो जा रहा है। मंगलवार को ट्रक चालक हाईवे पर पेड़ की छांव में गाड़ियों को पार्किंग में लगाकर आराम करते दिखे। पूछने पर बताया कि गर्मी इतनी अधिक है कि शॉर्ट सर्किट से आग व टायर फटने का डर बना रहता है। इसलिए दोपहर में गाड़ी न चलाने का फैसला लिया है।
भीषण गर्मी के चलते व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित चल रही हैं। मालवाहक वाहन समय से गंतव्य तक सामानों को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद वाहनों को चलाने पर तमाम समस्याएं आ रहीं हैं। मंगलवार को अयोध्या-गोरखपुर हाईवे रजौली, आमा पांडेय, तिलकपुर, खजुहा, खैरी ओझा, झलियहवा, तिलकपुर सहित करीब दर्जनभर स्थानों पर पेड़ की छांव में बड़ी संख्या में ट्रक खड़े दिखे।
ट्रक चालक लखबीर सिंह, मनोज सिंह, सुखराम आदि ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद सड़क पर घंटेभर भी गाड़ी नहीं चल पा रही है। गर्मी इतनी अधिक है कि इंजन ओवर हीट हो जा रहा है। इससे शॉर्ट सर्किट होकर आग लगने का खतरा बढ़ गया है। गर्मी की वजह से टायर भी फट सकते हैं। ऐसे में जहां छांव दिखी जाती है वहीं एहतियातन गाड़ी खड़ी कर आराम कर लेते हैं। शाम चार बजे के बाद गाड़ी आगे बढ़ाते हैं और दिन में तय करने वाली दूरी रात में तय करते हैं।