फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   As soon as the pipes started falling apart, water was flowing.

Basti News: लगते ही उखड़ने लगीं टोटियां, बह रहा पानी

Thu, 02 May 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
As soon as the pipes started falling apart, water was flowing.
- बहादुरपुर ब्लॉक के भेलवल गांव में ''जल जीवन मिशन'' परियोजना का सच
विज्ञापन


- 2.8 करोड़ रुपये से दो हजार आबादी को मिलना है पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के भेलवल गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ''जल जीवन मिशन'' परियोजना धराशायी होने लगी है। यहां लगी टोटियां जहां अभी से ही उखड़ने लगी हैं, वहीं पाइपलाइन के लिए बनाए गए चैंबर पर लगाए जाने वाले ढक्कन इतने पतले हैं कि मुख्य सड़क से सटे होने के कारण कभी भी टूट सकते हैं, और हादसे का सबब बन सकते हैं। जिम्मेदार सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हैं।
मंडल मुख्यालय से महज पांच किमी दूर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग यानी कि बस्ती-कलवारी मार्ग स्थित बेलाड़ी फ्लाईओवर से पिपरागौतम के लिए प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण किया गया है। वैसे तो इस सड़क से तकरीबन दो सौ गांव के राहगीरों का नियमित आवागमन होता है, लेकिन इस सड़क के दोनों तरफ पांच राजस्व गांवों से जुड़े भेलवल ग्राम पंचायत के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से ''भेलवल पेयजल योजना'' के तहत कार्य कराया जा रहा है। लगभग दो हजार की आबादी वाली इस योजना के तहत कुल 254 घरों में पेयजल पहुंचाने की जिम्मेदारी जल निगम ग्रामीण को सौंपी गई है। इस योजना को 10 अक्तूबर 2023 को पूर्ण हो जाना था, लेकिन अभी तक यहां पाइपलाइन के लिए न तो चैंबर का निर्माण मानक के अनुसार हो सका है, और न ही उन्हें ढका गया है।
विज्ञापन

यहां लगीं टोटियां टूट कर अगल-बगल गिरी पड़ी हैं। यहां चैंबर ढकने के लिए सिर्फ ढाई इंच के ढक्कन की ढलाई की गई है, जबकि इस मुख्य सड़क से बस, ट्रक व अन्य भारी वाहन दिन-रात गुजरते हैं। ऐसी स्थिति में यह ढक्कन कभी भी धोखा दे सकते हैं, और भयानक हादसे का सबब बन सकते हैं। इसको देखकर इस सड़क से गुजरने वाले लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के परशुराम सिंह, हरीराम, सोनू, दिवाकर व प्रदीप आदि ने बताया कि इसके लिए ठेकेदार व जेई से कहा गया, लेकिन उसने ढक्कन को सिर्फ ढाई इंच का बनाकर छोड़ दिया।

---

मौके का निरीक्षण करवाकर होगी कार्रवाई

मौके का निरीक्षण करवाकर मानक के अनुसार काम कराया जाएगा और नियम विरुद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जनार्दन सिंह, एक्सईएन व एसई जल निगम ग्रामीण, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed