फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest,chori

नाबालिगों के सहारे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 29 Aug 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
arrest,chori
नाबालिगों के सहारे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

तीन नाबालिगों समेत छह को पुलिस ने जामडीह पुलिया के पास से पकड़ा
11 मोबाइल, लैपटॉप, नगदी, जेवर व अन्य सामान किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में नकबजनी व चोरी करने वाले ऐसे गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ये लोग किशोरों की मदद से वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए छह लोगों में तीन नाबालिग हैं। इन तीनों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज हैं। इनके कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल, लैपटॉप, जेवरात, नगदी के साथ ही दुकान से चोरी कपड़े भी बरामद हुए हैं।

कोतवाल शिवकांत मिश्र ने बताया कि बताया कि पकड़े गए सभी आरोपितों का आपराधिक इतिहास है। इन सभी खिलाफ कुल बीस मुकदमे कोतवाली में पंजीकृत हैं।
कोतवाल के अनुसार, वे अपनी टीम के साथ चौकी प्रभारी सदर अस्पताल रिजवान अली के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि जामडीह से कैली जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया पर कुछ लोग बैठे हैं। इनमें प्रियांशु भी है, जो डॉ. सचान के घर से चोरी कर काफी दिन से फरार चल रहा है। चौकी प्रभारी रौतापार अजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन जनार्दन प्रसाद को तत्काल जिला अस्पताल के पास बुलाकर आरोपी प्रियांशु को पकड़ने के लिए टीम रवाना हुई। कैली अस्पताल की तरफ जाने वाले मार्ग पर लबनापार के निकट पुलिस टीम को देख ये सभी सोनूपार की ओर बढ़ने लगे। जामडीह पुलिया के पास शनिवार की देर रात आरोपी प्रियांशु उर्फ शिट्टू, शुभम गौड़ निवासी जामडीह पांडेय थाना कोतवाली, राजू गौड़ निवासी कंजड़ टोला थाना कोतवाली समेत छह लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। दुकान व घरों में चोरी के मुकदमों में इनकी तलाश चल रही थी। तलाशी में इनके पास से 11 मोबाइल, एक लैपटॉप, जेवरात, 4560 रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ। सभी आरोपितों पर चोरी का माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed