{"_id":"6150b8878ebc3eb5c8575968","slug":"arrest-basti-news-gkp410731658","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साइबर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज पुलिस टीम और साइबर सेल के संयुक्त प्रयास से ग्राहकों के बैंक खातों से रकम निकालने वाले दो साइबर ठगों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से लैपटॉप, मारफो मशीन, दो लेनदेन रजिस्टर, दो एंड्राइड मोबाइल, एक सिम व एटीएम कार्ड सहित 790 रुपये नकद बरामद हुआ।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के पाकरडाड़ पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों की पहचान संतकबीर नगर जिले के महुली थाना अंतर्गत काली जगदीशपुर निवासी सदानंद और मुंडेरवा थानाक्षेत्र के हल्लौर नगरा निवासी तुलसीराम के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि लालगंज कस्बे में पाकरडाड़ में वे एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। वर्ष 2014-15 में कैंप लगाकर खाता खोला जा रहा था। इस दौरान खाता खुलवा रहे लोगों का चार अंगूठा लगवाने के बाद पांचवीं बार में अपना अंगूठा अपना लगाकर खाता खोल दिया जाता था। समय-समय पर जैसे ही खातों में सरकारी मदद, सम्मान निधि, पेंशन व व्यक्तिगत पैसा आते ही सीएसपी के ही माध्यम से एंड्रायड मोबाइल के सहयोग से खातों में आई रकम निकाल लेते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में लालगंज थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय, उपनिरीक्षक खुश मोहम्मद, आरक्षी मोहन यादव, अभिषेक त्रिपाठी, घनश्याम यादव, प्रशांत कुमार, सैयद अली आदि शामिल रहे।