फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

भैरोपुर संघर्ष : नाबालिग समेत 15 को पकड़ा

Sat, 10 Oct 2020 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
arrest
पैकोलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में पुलिस ने गांव का भ्रमण किया। - फोटो : BASTI
बृहस्पतिवार को सुबह प्रधान पक्ष व विपक्षियों से हुआ था घमासान
विज्ञापन

एजेंसी-संवादसूत्र
पैकोलिया (बस्ती)। भैरोपुर गांव में वर्चस्व को लेकर बृहस्पतिवार को हुए संघर्ष के कारण शुक्रवार को भी गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में अब भी काफी कम संख्या में पुरुषों की मौजूदगी है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि हालात शांतिपूर्ण हैं। पैकोलिया के अलावा गौर, हर्रैया व परशुरामपुर थाने की फोर्स के साथ पीएसी ने गांव तैनात की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने परसा तिराहे से 15 आरोपियों को पकड़ लिया। इसमें एक नाबालिग भी है।
13 को तलाश रही पुलिस
पैकोलिया। भैरोपुर गांव में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों की तहरीर पर बृहस्पतिवार शाम 28 पर केस दर्ज हुआ था। इसमें 15 को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग है। एसओ रामानंद ने बताया कि सभी को परसा तिराहे के पास से पकड़ा गया। पकड़े गए 14 बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं एक को बाल सुधार गृह। 13 आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में एक पक्ष के विमल सिंह, कुष्णा कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, आनंद जीत सिंह उर्फ सिंटू सिंह, विक्रम सिंह, अमरेन्द्र सिंह, काली प्रसाद उर्फ पडित सिंह, सुनील सिंह और एक अन्य व एक नाबालिग है। इसी प्रकार दूसरे पक्ष से रामरंग सिंह, जितेन्द्र सिंह, राम राज सिंह, रंजीत सिह, राज प्रताप सिंह भैरोपुर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

यह है घटना की पृष्ठभूमि
पिछले पंचायत चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। काली प्रसाद उर्फ पंडित सिंह की पत्नी शीला सिंह को जीत मिली थी। निकट प्रतिद्वंद्वी रहे पहलवान सिंह से विकास कार्यों की जांच को लेकर तनातनी चल रही थी। मंगलवार रात भी दो पक्ष भिड़ गये थे। इस मामले में पुलिस ने 13 का चालान किया। बुधवार को जमानत कराने के बाद बृहस्पति वार सुबह बिजली के की केबिल हटाने की बात पर फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। काली प्रसाद सिंह पक्ष का कहना है कि उनके दरवाजे पर खड़ी गाड़ियां कुछ लोग तोड़ने लगे। मना करने पर मारपीट हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के विवेक सिंह पुत्र उदयभान उर्फ पहलवान सिंह का कहना है कि गांव में कराए गए विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत की गई। इसकी जांच चल रही है। इसी रंजिश में प्रधान पक्ष के काली प्रसाद सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को उनके दरवाजे पर आकर मारपीट की और लाइसेंसी पिस्टल से जान ने मारने की नीयत से फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed