{"_id":"5f80aa508ebc3e9bbd5f51e0","slug":"arrest-basti-news-gkp368680143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के पांच मोबाइल और बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान (बस्ती)। पुलिस ने शुक्रवार को अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल व बाइक बरामद हुई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 21 सितंबर को राजेश निवासी कनिकापुर थाना गौर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बभनान बाजार में एक दुकान से उनका मोबाइल चोरी हो गया।
प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज कुमार गुप्ता व सर्विलांस टीम ने चोरी के मोबाइल की सर्विलांस से पहचान की। पकड़े गए आरोपियों में शुभम श्रीवास्तव निवासी ग्राम सेखुई थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, दीपक कुमार पासवान निवासी रामपुर थाना आसाम जिला सिवान (बिहार) और सत्येंद्र सिंह उर्फ गौरव सिंह निवासी अभय पुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि चीनी मिल बभनान थाना छपिया की कॉलोनी में वे रहते हैं। कुछ दिनों से तीनों मिलकर मोबाइल की चोरी कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।