फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrangements made for pure drinking water at the railway station.

Basti News: रेलवे स्टेशन पर की गई शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

Wed, 10 Jun 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Arrangements made for pure drinking water at the railway station.
रेलवे स्टेशन पर की गई पेयजल की व्यवस्था। संवाद
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के लिए रेल कर्मचारियों की ओर से स्टेशन परिसर में शुद्ध ठंडा पेयजल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, अतिरिक्त शौचालय सहित कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है। रेल अधिकारियों की ओर से स्टेशन पर हर तरह की गतिविधियों की लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। पुलिस पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते पिछले तीन दिनों से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद और सीटीटीआई शमीम अहमद ने बताया कि लोगों को पानी-पीने के लिए शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग के लिए कई जगह प्वाइंट, अतिरिक्त शौचालय, चिकित्सा सहायता बूथ सहित परिसर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राशिद वेग मिर्जा और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर सहित सभी प्लेटफार्म और उपरिगामी पुल पर पुलिस के लोग तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

परिसर में आपातकालीन आपदा से निपटने के लिए एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड का इंतजाम किया गया है। भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी के लिए पुलिस टीम की ओर से लगातार गश्त किए जा रहे हैं। स्टेशन पर सूचना बोर्ड, कोच गाइडेंस बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड एवं अन्य यात्री सुविधाओं से संबंधित उपकरण निरंतर क्रियाशील रखे गए हैं। सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का कोई भी यात्री मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed