फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Army officials inquired about flood prevention arrangements.

Basti News: सेना के अधिकारियों ने बाढ़ से बचाव के इंतजाम की ली जानकारी

Sat, 06 Jun 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Army officials inquired about flood prevention arrangements.
बस्ती। जिले में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने और विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पांच मराठा लाइट इन्फेंट्री अयोध्या की टीम एवं सूबेदार बालकृष्ण मोहिते के नेतृत्व में जिले का भ्रमण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान सेना की टीम को जनपद में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से संबंधित तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में आयोजित बैठक में आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन द्वारा सेना को जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों, संवेदनशील क्षेत्रों, राहत एवं बचाव व्यवस्था, सुरक्षित आश्रय स्थलों, नावों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और आपदा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों और जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों, सुरक्षा बलों एवं समुदाय के मध्य बेहतर समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed