{"_id":"62b211eb9a975876505b1e72","slug":"army-has-given-permition-for-dampner-basti-news-gkp441150416","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुर गांव के पास सैन्य जमीन पर तीसरे डैंपनर निर्माण की सेना ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणपुर गांव के पास सैन्य जमीन पर तीसरे डैंपनर निर्माण की सेना ने दी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर गांव के पास सैन्य जमीन पर तीसरे डैंपनर निर्माण की सेना ने दी अनुमति
विक्रमजोत(बस्ती)। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में कटान रोकने के लिए तीसरे डैंपनर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को डैंपनर निर्माण के लिए बाढ़ खंड व डोगरा रेजीमेंट के बीच सहमति बनी। कल्याणपुर गांव के पास करीब 12 एकड़ भूमि का प्रयोग आजादी से पहले सैन्य छावनी के रूप में होता था। जिसे आज भी सैन्य पड़ाव के रुप में जाना जाता है। इस जमीन का डोंगरा रेजीमेंट फैजाबाद को मालिकाना हक प्राप्त है।
जमीन के कुछ हिस्से में करीब दर्जन भर परिवार घर बनाकर रह रहे हैं। सरयू नदी कटान करते हुए आबादी के करीब पहुंच गई है। बाढ़ के कहर से आबादी को बचाने के लिए डैंपनर का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। दो साल पहले कटान रोकने के लिए सैन्य जमीन पर डैंपनर निर्माण का काम बाढ़ खंड ने शुरू किया था। लेकिन, सेना ने इसे रोकवा दिया। मंगलवार को डोगरा रेजीमेंट के कंपनी कमांडर संजय सिकार्की व राजेश कुमार के नेतृत्व में सैनिकों व अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार की उपस्थिति में डैंपनर निर्माण के लिए सहमति बनी। इसके लिए जगह का चिह्नांकन किया गया।
बाढ़ खंड अवर अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन तटबंध के अंदर बसे ग्रामीणों के घरों को कटान से बचाने के लिए पड़ाव क्षेत्र में डैंपनर का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीणों की समस्याओं के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय से डैंपनर निर्माण की अनुमति मांगी गई थी। सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में निर्माण स्थल का चिह्नांकन किया गया। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद डैंपनर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीसरे डैंपनर निर्माण से पड़ाव व संदलपुर गांव को कटान से राहत मिलेगी।