फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ARM will meet public representatives every two months

Basti News: हर दो माह पर जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे एआरएम, चलवाएंगे बसें

Tue, 30 Jan 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
ARM will meet public representatives every two months
सांसदों और विधायकों की नाराजगी पर परिवहन निगम ने उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। सांसद व विधायक की इच्छाओं के अनुसार उनके क्षेत्रों में बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने बस डिपो के एआरएम को हर दो महीने में एक बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। इससे सांसद व विधायक अपने क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर मनमुताबिक बसों का संचालन कर आम जन को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा सकेंगे।

सांसदों और विधायकों को शिकायत रहती थी कि बिना उनसे चर्चा किए परिवहन निगम के अधिकारी नए मार्गाें पर बसें चलवाते हैं। इससे न तो उनके क्षेत्रों की जनता को आवागमन की सुविधा मिल पाती है और न ही निगम को वांछित राजस्व मिल पाता है। इसे देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी आरएम व एआरएम को 2019 में पत्र भेज कर संबंधित सांसदों व विधायकों से उनकी सलाह पर नई बसों की सेवाओं का संचालन करने को कहा था।
विज्ञापन

कुछ दिन तो ठीक रहा, लेकिन बाद में फिर पुराना रवैया ढर्रे पर आ गया। इस बारे में जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आवाज उठाई तो परिवहन निगम मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार ने सभी एआरएम को पत्र भेजकर हर दो माह में कम से कम एक बार अपने क्षेत्र के सांसदों व विधायकों से मिलकर नवीन सेवाओं के संचालन संबंधी चर्चा कर निष्कर्ष निकालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, एक प्रपत्र भी जारी किया है, जिसे पूरी तरह से भरकर प्रमाण सहित पूरा ब्यौरा ई-मेल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जिले के पांच विधायकों और सांसद से होगी वार्ता



जिले में हर्रैया, महादेवा, सदर, कप्तानगंज व रुधौली के विधायक भी समय-समय पर अपने क्षेत्रों में बसों की नई सेवाओं के संचालन शुरू कराने के लिए सवाल उठाते रहते हैं। इन विधायकों में हर्रैया के विधायक सत्ता पक्ष के हैं तो बाकी समाजवादी पार्टी के हैं। सपा विधायकों को शिकायत रहती है कि उनके क्षेत्रों में उनकी अपेक्षाओं के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन नहीं करवाया जा रहा है। इसके बारे में विधानसभा में प्रश्न भी उठाए जा चुके हैं। सांसद ने क्षेत्र के कई रूटों पर नवीन बस सेवाओं का संचालन शुरू करवाया है। इसका लाभ आम जन को सीधी तौर पर मिल रहा है।


...
कोट


सभी क्षेत्रीय विधायकों व सांसद से नियमित चर्चा कर नई बसों का संचालन शुरू करवाया जाता है। निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार संपूर्ण ब्योरा भी भेजा जा रहा है।

- आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed