फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Archana was coming to her maternal home with her husband and niece.

Basti News: पति और भतीजी के साथ मायके आ रही थी अर्चना

Wed, 27 May 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Archana was coming to her maternal home with her husband and niece.
बभनान/बस्ती। दिल्ली से अपने मायके पति व भतीजी के साथ आ रही विवाहिता की उन्नाव में हुए बस हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मायके के परिवार के लोग सुबह ही रवाना हो गए हैं। घर के आसपास कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड निवासी गंगाराम की 26 वर्षीय बेटी अर्चना की शादी हरैया थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव के विष्णु के साथ 6 साल पहले हुई थी। विष्णु दिल्ली में रहकर नौकरी करता था उसी के साथ अर्चना भी वही रहती थी। अर्चना अपने साथ अपने भाई संजय की 10 वर्षीय बेटी शशि को अपने साथ ले गई थी। 29 मई को अर्चना के बुआ के लड़के की शादी में सम्मिलित होने अर्चना अपने पति और भतीजी के साथ दिल्ली से सोमवार की देर शाम बस से रवाना हुई थी। मंगलवार की भोर में बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें अर्चना की मौत हो गई। उन्नाव में हुए बस हादसे में बेटी की मौत की जानकारी के बाद परिवार उन्नाव के लिए मंगलवार की सुबह ही रवाना हो गए।परिवार में कोहराम मच गया। अर्चना की बहन लक्ष्मी भाई संजय व संतोष व भाभी ज्योति उन्नाव रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed