फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aprajita news,aprajita amar ujala,aprijata basti

घर वालों को यातायात नियमों का पालने करने के लिए करें प्रेरित

Sat, 28 Nov 2020 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
aprajita news,aprajita amar ujala,aprijata basti
दुर्गावती पब्लिक स्कूल निपनिया में गोष्ठी को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : BASTI
घर वालों को यातायात नियमों का पालने करने के लिए करें प्रेरित
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत ‘यातायात जागरूकता में नारी की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर से सटे निपनियां स्थित दुर्गावती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत ‘यातायात जागरूकता में नारी की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें नारी शक्ति से परिवार के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि एसओ लालगंज ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि परिवार से समाज बनता है। ऐसे में बेहतर समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है कि महिला शक्ति आगे आकर परिवार को अनुशासित करे। यातायात माह में नारी की भूमिका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। महिलाएं घर से बाहर जा रहे परिवार के सदस्यों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। बाइक अथवा कार से निकलने वाले सदस्य को हेलमेट व सीट बेल्ट का महत्व समझाएं। थोड़ी सी जागरूकता आपके परिवार को संकट से बचा सकती है। इससे पहले अतिथियों द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सुरभि मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा, छवि सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि स्कूल प्रबंधक रामयज्ञ मिश्र ने कहा कि नारी सदैव समाज को सहयोग देती है। यदि महिलाएं ठान लें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। संचालन संतोष पाल ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य यदुनंदन पाल, बबलू मिश्र, एसआई विनय प्रताप सिंह, शिक्षक श्रद्धा मिश्रा, विनीता पांडेय, नीलम सिंह, आशा यादव, अनिल मिश्र, वीआर वर्मा, डीएल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को योग्य बनाएं
कांस्टेबल स्वीकृति मिश्रा और कक्षा 11 की छात्रा प्रतिज्ञा मिश्रा ने कहा कि अमर उजाला की पहल यातायात जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाएगी। छात्राएं खुद को योग्य बनाने के लिए खूब पढ़ें। नारी शिक्षित होगी तो पूरा कुनबा शिक्षित हो जाएगा।

महिलाओं ने बार-बार खुद को साबित किया है
दसवीं की छात्रा श्रुति शुक्ला और नौवीं की श्रेया सूर्यवंशी ने कहा कि नारी ने तमाम कुर्बानी देकर अपनी भूमिका को कई बार साबित किया है। फिर भी नारी को वह सम्मान नहीं मिल रहा जिसकी वह हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed