फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aprajita

बेटियां खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, तभी समाज में बढ़ेगा नारी का सम्मान

Fri, 30 Oct 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
aprajita
रामजानकी कन्या इंटर कालेज महादेवा में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते लालग - फोटो : BASTI
बेटियां खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, तभी समाज में बढ़ेगा नारी का सम्मान
विज्ञापन

श्रीराम जानकी कन्या विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित हुई नारी सशक्तीकरण और स्वास्थ्य विषय पर गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रीराम जानकी कन्या विद्यालय महादेवा में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत नारी सशक्तीकरण और स्वास्थ्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों को स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में 93 छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि लालगंज थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि नारी की स्थिति तभी सुधरेगी जब उसके पास धन होगा। यह तभी संभव है जब बेटियां खूब पढ़ें और आगे बढे़ं। जब वे अपने पैरों पर खड़ी हो जाएंगी तो उनके पास धन रहेगा। इस स्थिति में परिवार व समाज दोनों ही जगह उनकी पूछ होगी। आगे बढ़ने में जो भी तत्व बाधा बने उसका पुरजोर विरोध बेटियों को करना चाहिए। इससे ऐसे असामाजिक तत्व कमजोर होंगे और बेटियों का आत्मबल मजबूत होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पीएचसी बनकटी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व सरकार बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर सजग है। बेटियां खुद इसके प्रति जागरूक हों तभी समस्याएं दूर होंगी। बेटियों में सर्वाधिक खून के कमी की समस्या आती है। इसके लिए बेटियां चना-गुड़ खाएं। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक होकर खुद व परिवार की सुरक्षा करनी होगी। दो गज दूरी व मास्क है जरूरी का मंत्र हर घर के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक रघुनाथ सिंह ने कहा कि समाज में जब भी विद्यालय के अभाव में बेटियों की पढ़ाई रुकती थी तो मन विचलित हो जाता था। इसी वजह से इस स्कूल की स्थापना की है। ताकि पढ़ लिखकर बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपराजिता बनें। कार्यक्रम में छात्राओं को नारी गरिमा की भी शपथ दिलाई गई। डॉ. आरपी शुक्ला, एसआई डीके लाल, राम सहाय यादव, रामायण सिंह, शिक्षक अर्पणा पांडेय, अनीता यादव, गिरिजा सिंह, संजना संगीता एवं अलका शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
घरेलू हिंसा रोकने को शराब पर लगे रोक : प्रीति
प्रधानाचार्य प्रीति सिंह ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल नारी सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। आज घरों में शराब के कारण महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा होती है। ऐसे घरों की बेटियां हमेशा सहमी रहती हैं। कई अपराधों का कारण भी शराब है। ऐेसे में सरकार को शराब का प्रतिबंधित लगा देना चाहिए।
आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा : सुप्रिया
छात्रा सुप्रिया सिंह ने कहा कि कार्यक्रम से छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। असामाजिक तत्वों से लड़ने का जज्बा पैदा हुआ है। नारी यदि आत्मविश्वास से लबरेज हो जाए तो उसके प्रगति में कोई भी बाधा नहीं बन सकता है। आवश्यकता इस बात की है कि बगैर डरे आगे बढ़ते रहा जाए।
सम्मान न मिलने का कारण अशिक्षा : श्वेता
छात्रा श्वेता यादव ने कहा कि नारियों की दशा और दिशा सुधारने में अपराजिता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। घरों में नारियों को अब भी वह सम्मान नहीं मिलता है जिसकी वह हकदार हैं। इसकी वजह अशिक्षा और उपेक्षा है। यदि पूरा सम्मान मिले तो उनके अंदर हीन भावना नहीं आएगी।

अपने अधिकारों का हनन खुद करती है नारियां- स्वीकृति
महिला आरक्षी स्वीकृति मिश्रा ने कहा कि तमाम मामले उन तक आते हैं। जिनमें नारी अपने अधिकारों का हनन खुद करती है। समाज सभी से मिलकर बना है। पहले खुद में सुधार लाएं फिर समाज को सुधारने की बात करें। उन्होंने छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई से सीख लेने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed