फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Approved two years ago, still waiting for the budget

Basti News: दो साल पहले मिली मंजूरी, आज भी बजट का इंतजार

Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Approved two years ago, still waiting for the budget
दो साल पहले मिली मंजूरी, आज भी बजट का इंतजार
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन पर सिर्फ एक एफओबी होने से हलकान होते हैं यात्री
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर एक और फुट ओवरब्रिज यानी एफओबी का निर्माण बजट न मिलने के कारण अधर में लटका है।
स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा तो मिल चुकी है, लेकिन एक और फुट ओवरब्रिज की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। अभी तक सिर्फ पूर्वी छोर पर एक एफओबी की सुविधा है। इससे ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों को पश्चिमी सिरे से दूसरे सिरे तक दौड़ लगानी पड़ती है। 22 कोच वाली अधिकांश ट्रेनें पश्चिमी छोर पर ही ठहर जाती हैं। इससे कोच में सवार होने के लिए यात्रियों को हलकान होना पड़ता है।

इस समस्या को यात्रियों ने उच्चाधिकारियों व सांसद से भी कहा तो वर्क डिवीजन ने 100 मीटर लंबे और 5 मीटर चौड़े एफओबी के लिए तकरीबन चार करोड़ का इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेज दिया। मुख्यालय ने दिसंबर 2020 में इस परियोजना पर मुहर तो लगा दिया, लेकिन धन न आवंटित हो पाने के कारण अभी तक काम नहीं शुरू हो सका। एनईआर बस्ती के आईओडब्ल्यू हीरामन प्रसाद ने बताया कि स्टेशन पर पश्चिमी एफओबी के लिए धन आवंटित होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और काम चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed