फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aparajita program in yoga organised

योग से निरोग की यात्रा का महिलाओं ने लिया संकल्प

Tue, 21 Jun 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aparajita program in yoga organised
योग से निरोग बनाने का महिलाओं ने लिया संकल्प
विज्ञापन

बस्ती। महिलाएं परिवार की रीढ़ हैं। इसलिए उनका स्वस्थ रहना नितांत आवश्यक है। वर्तमान समय में खानपान तो बेहतर हुआ, मगर श्रम की जरूरत घट गई। इसका असर सीधा स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसमें सर्वाधिक नुकसान महिलाओं के स्वास्थ्य को है। ऐसे में अपनी दिनचर्या में योग को महत्व देकर अनेक बीमारियों को हराया जा सकता है।
यह कहना है विश्व संवाद परिषद योग, प्राकृतिक चिकित्सा के राष्ट्रीय महासचिव एवं योग शिक्षक डॉ. नवीन सिंह का। वे मंगलवार को मालवीय रोड स्थित उपवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से ‘हे रे सखी क्लब’ के सहयोग से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह जीवन की अनेक जिम्मेदारियों को हम निभाते हैं, उसी तरह योग को स्वभाव में उतार कर खुद निरोग बनें ताकि परिवार व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी चुस्ती से निर्वाह कर सकें।
विज्ञापन

इसके बाद योग शिक्षक मनीषा शुक्ला ने महिलाओं को योग का अभ्यास करना शुरू किया। जिसमें प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रस्तिका, सूर्य नमस्कार आदि योग से निरोग की यात्रा के गुर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरिता श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति यादव, श्वेता श्रीवास्तव, शिवानी, गुड़िया, कल्पना, सरस्वती, मातंबरी, इंदू, अपराजिता, शिल्पी एवं बबिता श्रीवास्तव सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
-------
निरोग रहने का माध्यम है योग: मनीषा
योग शिक्षक मनीषा शुक्ला ने कहा कि बदलते जीवन पद्धति में योग अपना कर ही निरोग काया पाई जा सकती है। बिगड़े खान- पान से मोटापा बढ़ रहा है और अनेक बीमारियां शरीर को खोखली कर रही हैं। ऐसे में योग से ही निरोग रहा जा सकता है। अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है।
------
अपराजिता से महिलाओं में बढ़ी जागरूकता: विभा
किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य विभा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आए दिन आयोजित अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस के बाद योग दिवस पर महिलाओं को योग सीखने का अवसर प्रदान करने से योग के प्रति जागरूकता आई है।
--------
योग सीखने का मिला अवसर: नम्रता
गृहणी नम्रता ने कहा कि विश्व योग दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की पहल सराहनीय रही है। जिसमें योग के जरिए स्वस्थ रहने की जानकारी मिली। अब अपने जीवन में योग को अपना कर खुद और पूरे परिवार को स्वस्थ रखने की पहल शुरू करुंगी। ताकि निरोग रह कर परिवार के लिए उपयोगी बन सकूं।

------
अमर उजाला ने दिया महिलाओं का मंच: रेखा
गृहिणी रेखा ने कहा कि अमर उजाला ने लगातार नारी सशक्तीकरण का अभियान छेड़ा हुआ है। जिसमें कभी कानून की जानकारी तो कभी उद्यमी बनने की प्रेरणा अपराजिता के माध्यम से दी जाती है। अब योग दिवस के माध्यम से महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंच देकर योग से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed