फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Apar ID became a noose around teachers' necks

Basti News: शिक्षकों के गले की फांस बनी अपार आईडी

Thu, 06 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Apar ID became a noose around teachers' necks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अपार रजिस्ट्रेशन कर उनकी आईडी जनरेट की सुस्त चाल को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन बाधित कर दिया गया है। माध्यमिक में अब तक महज 60 फीसदी आईडी ही जारी हो पाई है। ऐसे में डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों के अध्यापकों का वेतन बाधित किया है।
वन नेशन, वन स्टूडेंट के तहत हर बच्चे की जानकारी यू-डायस पर दर्ज की जानी है। अपार आईडी 12 अंकों की पहचान प्रणाली है। आईडी बनाने के दौरान शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत एसआर रजिस्टर के अनुसार छात्र-छात्राओं का डाटा आधार कार्ड से मैच न करना है। उनके नाम, पिता, माता व जन्मतिथि में आदि में भिन्नता पाई जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि आईडी बनाने से पहले प्रत्येक विद्यालयों में शिविर लगाकर आधार कार्ड संशोधन कराए जाएं, तभी शत-प्रतिशत अपार आईडी का कार्य संभव हो पाएगा। डीआईओएस ने बताया कि राजकीय विद्यालय में 80 फीसदी, सहायता प्राप्त स्कूलों में 60 से 65 और वित्तविहीन स्कूलों में 40 फीसदी बच्चों की आईडी बन सकी है। राजकीय और एडेड स्कूलों में वेतन भी बाधित किया गया है। सभी प्रधानाचार्यों को प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed