{"_id":"66f718532deb2c57f50ce0f5","slug":"anm-removed-from-delivery-centre-staff-nurse-also-sent-to-chc-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124644-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एएनएम प्रसव केंद्र से हटाई गईं, स्टॉफ नर्स भी सीएचसी भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एएनएम प्रसव केंद्र से हटाई गईं, स्टॉफ नर्स भी सीएचसी भेजी गईं
Sat, 28 Sep 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा पीएचसी में प्रसव को लेकर एएनएम व स्टाॅफ नर्स के बीच हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। पीएचसी में प्रसव को लेकर हुए विवाद का स्वास्थ्य विभाग ने पटाक्षेप का दावा किया है। पीएचसी के प्रभारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. फैज वारिस ने एएनएम को प्रसव केंद्र से हटा दिय है। जबकि स्टॉफ मंजू देवी को कुदरहा से हटाकर सीएचसी के प्रसव केंद्र पर तैनात कर दिया गया। प्रसूता से अनावश्यक जांच एवं बाहरी महंगी दवा के नाम पर हो रहे शोषण पर लगाम लग पाएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है।
ब्लाॅक मुख्यालय पर स्थापित प्रसव केंद्र पर प्रसूता महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर तय किया गया है। सुबह 8 से दोपहर बजे, दोपहर दो से रात आठ बजे और रात आठ से सुबह आठ बजे तक तीन शिफ्ट के लिए दो स्टाॅफ नर्स एवं एक एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंगलवार को प्रसव को लेकर एएनएम और स्टॉफ नर्स के बीच विवाद हो गया था। हुआ यह कि एएनएम विनोद सिंह का शिफ्ट दोपहर दो बजे शुरू हुआ। वह प्रसूता इंद्रावती का प्रसव लेबर रूम में करने लगी। इसी बीच वार्ड से चीखने की आवाज आई तो वह बाहर आ गईं। देखा कि स्टाॅफ नर्स मंजू लेबर रूम के बजाय वार्ड में प्रसव करा रही थीं। जबकि लेबर रूम का दूसरा बेड खाली था। इसी बात पर विनोद भड़क गई और वार्ड में ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
इससका संज्ञान एडी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लिया और प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एएनएम विनोद सिंह को प्रसव केंद्र से हटाकर क्षेत्रीय संबंधी कार्य, उपकेंद्र स्तरीय कार्य, टीकाकरण, एनसीडी पोर्टल के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि स्टॉफ मंजू देवी को कुदरहा से हटाकर सीएचसी के प्रसव केंद्र पर तैनात कर दिया गया। स्टाॅफ नर्स कुसुम सिंह को पीएचसी कुदरहा के प्रसव केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।