फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ANM protested against online attendance

Basti News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एएनएम ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 15 Oct 2024 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
ANM protested against online attendance
साऊंघाट ब्लाक पर ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन करती एएनएम- विज्ञ​प्ति
समान कार्य- समान वेतन की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू हो गया है। सीएचसी साॅऊघाट पर मंगलवार को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी एएनएम धरना देने लगे। इस दौरान व्यवस्था में विसंगति को लेकर नारेबाजी की गई। बाद में समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया।

ब्लॉक की सभी एएनएम ऑनलाइन हाजिरी समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर सीएचसी सॉऊघाट पर एकत्र हुई। यहां धरना शुरू कर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि एएनएम से सरकार 21 तरीके से कार्य ले रही है। टीकाकरण, आरसीएच, यू-विन, एचएमआईएस, ई-कवच, मंत्रा एप पर फीडिंग, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बाढ़ ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी, संचारी/दस्तक अभियान, फाइलेरिया अभियान, माता बैठक, प्रसव, आपदा ड्यूटी, मिशन इंद्रधनुष, डायरिया, जनसंख्या पखवारा, नसबंदी पखवारा जैसे नेशनल कार्यक्रमों में ड्यूटी लगाई जा रही है। फिर भी फोटो अपलोड कर ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्य किया गया है। यह एक तरह से हम लोगों का मानसिक उत्पीड़न है। कहा कि महिला कर्मियों के ऊपर तमाम जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी का जारी आदेश तत्काल वापस लिया जाए। समान कार्य- समान वेतन की व्यवस्था लागू हो। सभी एएनएम बांह में काली पट्टी भी बांध रखी थी। एएनएम के गृह जनपद में स्थानांतरण पर लगाए गए रोक को वापस लेने की मांग उठाई गई। कहा कि दूरस्थ तैनात महिला कर्मचारी फील्ड में कार्य करती है, इसके बाद भी अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दे दी जाती है। अंत में स्वास्थ्य मंत्री, डीजी परिवार कल्याण, मिशन निदेशक एनएचएम को संबोधित ज्ञापन एमओआईसी डॉ. एके सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर अमिता गौड़, श्वेता चौधरी, ज्योति चौधरी, शशि, अजरा, अन्नू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed