{"_id":"64eb95597ff7b571f000baf8","slug":"animal-attack-in-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3443-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सांड से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सांड से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
Mon, 28 Aug 2023 03:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 03:55 PM IST
सार
अशोकपुर बड़का पुरवा गांव निवासी संदीप पुत्र रंजीत एवं धर्मेंद्र पुत्र मस्तराम शनिवार देर रात कलवारी से वापस लौट रहे थे। ललहवा चौराहे के पास अचानक सामने सांड़ आ गया। जिससे टकरा कर दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग ललहवा चौराहे के पास सांड से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अशोकपुर बड़का पुरवा गांव निवासी संदीप पुत्र रंजीत एवं धर्मेंद्र पुत्र मस्तराम शनिवार देर रात कलवारी से वापस लौट रहे थे। ललहवा चौराहे के पास अचानक सामने सांड़ आ गया। जिससे टकरा कर दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन