फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Angry teachers protested due to withholding of salary

Basti News: वेतन रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना

Thu, 22 Dec 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Angry teachers protested due to withholding of salary
किसान इंटर कालेज भानपुर मे वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते उ.प्? - फोटो : BASTI
वेतन रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

भानपुर। नवंबर का वेतन भुगतान न होने से नाराज किसान इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक अवधेश सिंह के निष्कासन और कुछ शिक्षकों का वेतन रोकने को दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह व अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके लिए संघर्ष शुरू किया गया है। जल्द ही जिला स्तर पर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को मंडल अध्यक्ष रामपूजन सिंह, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, अरुण कुमार मिश्र, अजय शुक्ला, विकास सिंह, दिनेश यादव आदि ने संबोधित किया। विद्यालय
विज्ञापन

प्रबंधक रोशनी पांडेय ने बताया कि विद्यालय के नियमित और वैधानिक शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन एवं बोनस भुगतान के लिए पत्रावली डीआईओएस को भेजी जा चुकी है। वेतन का भुगतान जिला स्तरीय अधिकारियों के यहां लंबित है। मौके पर मनोज मिश्र, मो. उमर खां, गणेश पांडेय, रमेश चंद्र गुप्ता, अरविंद सिंह, दीवाकर शुक्ल, भीमदयाल, विभाकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed