फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Angered by the derogatory remarks, members of the Brahmin community submitted a memorandum.

Basti News: अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोग, सौंपा ज्ञापन

Wed, 31 Dec 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angered by the derogatory remarks, members of the Brahmin community submitted a memorandum.
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन द्वारा ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने से समाज के विभिन्न वर्गों में आक्रोश है। मंगलवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय व जिलाध्यक्ष नवीन दूबे के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, ब्राह्मण समाज के लोग कोतवाली पर एकत्र हुए और लिखित तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरके आरतियन को गिरफ्तार कराया जाय। उच्चाधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। ब्राह्मण समाज के अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि कुछ लोग बस्ती का वातावरण खराब करना चाहते हैं, उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री संजय कुमार शुक्ल, धीरेन्द्र पाण्डेय ‘लल्लू’, अंकित त्रिपाठी, अशोक मिश्र, विकास उपाध्याय आदि ने चेतावनी दी कि आरोपी गिरफ्तार न हुआ तो ब्राह्मण समाज के लोग चुप नहीं बैठेेंगे। सवर्ण आर्मी के अध्यक्ष अनिल मिश्र, विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, करणीसेना के पूर्वान्चल प्रवक्ता रोलू सिंह, जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह श्रीनेत आदि ने ब्राह्मण समाज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed