फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anger over uprooting of Hume pipe installed for water drainage

Basti News: पानी निकासी के लिए लगा ह्यूम पाइप उखाड़ने पर रोष

Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Anger over uprooting of Hume pipe installed for water drainage
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत खाजेपुर में बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क में लगे ह्यूम पाइप को उखाड़ दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने एसएचओ सोनहा को जांच साैंप दी है।
विज्ञापन

ह्यूम पाइप को गांव के ही कुछ लोगों उखाड़ दिया है। ग्राम प्रधानों ने पहले भी इसकी शिकायत की थी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जबकि बरसात शुरू हो चुकी है तो ग्रामीणों को क्षेत्र में जलभराव का डर सताने लगा है। कई गांवों के प्रधान खाजेपुर के प्रधान राजेश चौधरी के साथ शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रश्मि यादव को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसडीएम ने जांच प्रभारी निरीक्षक सोनहा को जांच करा कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान एसडीएम को बताया कि पीडब्लूडी सड़क से रामा लखना गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क के बीच में ह्यूम पाइप लगाया गया था। उसके लिए 20 मई को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने भूमि का सीमाकंन भी किया था। 26 मई को ही गांव के कुछ लोगों ने ह्यूम पाइप को उखाड़कर फेंक दिया। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed