{"_id":"57d2f82b4f1c1bbc613175bc","slug":"anganwadi-workers-imposed-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया ताला
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
साड़ी की होली जलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम हड़ताल के बाद तीन सितंबर से अनिश्चित कालीन धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कर्मियों ने उग्र आंदोलन का एलान किया है। शुक्रवार को कुदरहा, भानपुर, सल्टौआ आदि में ब्लॉकों में ताला बंदकर विरोध प्रदर्शन किया। 12 को बड़ी रैली निकालने की घोषणा की है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को संघ की जिला अध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 12 सितंबर को रैली कर शक्ति का एहसास कराएंगी। रैली एपीएन डिग्री कॉलेज से सुबह निकल कर मुख्य मार्गों पर होते हुए डीएम कार्यालय परिसर के सामने सभा में तब्दील हो जाएगी। निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहारके भ्रष्टाचारों और सबूत नष्ट कराने के विरोध में उनका पुतला जलाया जाएगा।
भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता सिंह के नेतृत्व में रामनगर सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विरोध प्रर्दशन किया। कहा कि मागें पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी का दर्जा, आंगनबाड़ी को 18000 और सहायिका को 9000 मानदेय, बाल पोषाहार को केन्द्रों तक भेजने तथा ढुलाई का भुगतान के अलावा कार्यकत्रियों ने विभागीय कार्य के अन्य काम न लिया जाने की मांग रखी है। अनीता वर्मा, सत्य रूपा वर्मा, सुशीला देवी, सुन्नदा पाठक, अमिता जायसवाल, सीतापती चौधरी, माया देवी, हेमलता जायसवाल,सरिता देवी, विन्दुपाल, चन्द्र शीला,गीता देवी, अनीता सिंह,नीरजा पाण्डेय, सगीतां पाण्डेय आदि उपस्थित रही। कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक बहादुरपुर ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय कुसौरा बाजार में काम काज ठप कर आंगनबाड़ी कर्मियों ने कार्यालय के गेट में ताला लगा दिया। इससे पूर्व एक शोक सभा कर नगर बाजार वार्ड नंबर नौ की कार्यकर्ता मिथिलेश देवी की मौत पर श्रद्धांजलि देकर परिवार को उचित सुविधा और मुआवजा देने की मांग भी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि सरकार हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं करती आंदोलन चलता रहेगा। करूणा देवी, चन्द्र कला, विमला देवी, सुमन देवी, विन्दु देवी, चन्द्रावती सिंह, पुष्पा देवी, इन्द्रा देवी, सरिता सिंह, कुशलावती, गायत्री देवी, आशा, मीरा, राजमती, ज्ञानमती, उषा, सावित्री, ममता, रूपा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक आंगनबाड़ी कर्मियों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में ताला बंद कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। कर्मचारियों ने विभाग से ड्रेस के रूप में मिली साड़ियों की होली भी जलाई।बाल विकास परियोजना से जुड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका लम्बे समय से न्यूनतम बेतन मान एवं सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग कर रही हैं। ब्लाक अध्यक्ष सरला चौधरी ने कहा कि सरकार हमारी उचित मागों को नजरांदाज कर रही अब्र कार्यकत्री एवं सहायिका चुप नहीं रहेंगी। समान काम पर कई गुना बेतन दिया जाए। प्रेमलता ने कहा कि अन्याय अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अर्चना वर्मा ,पुष्पा सोनी , गिरिजा देवी , नीलम श्रीवास्तव, यशोदा देवी ,उर्मिला सहित अनेक महिलायें उपस्थित रहीं।
इंसेट
खाते से ग्राम प्रधान को हटाने की मांग
सल्टौआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने कहा कि हम लोगोँ से विभाग के आलावा अन्य विभागों का काम लिया जाता है। सरकार राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हु आंगनबाड़ी का मानदेय 18000 हजार व सहायिका का मानदेय 9000 रुपये प्रतिमाह करे। हौसला पोषण योजना के खाते का संचालन ग्राम प्रधानों से हटा करके मातृत्व समिति के अध्यक्ष के द्वारा कराया जाए। इससे इस योजना को आगे बढ़ाया जाए। और लाभार्थी को लाभ मिल सके। पंचायत चुनाव में हम लोगों के द्वारा बीएलओ का कार्य किया गया जिसका मानदेय अब तक नहीं मिला, मानदेय शीघ्र ही दिलवाया जाय। कुंदकली, कादम्बरी, शकुंतला, फूलपरी, सरोज, गुड़िया, शशिकला, अर्चना,सुशीला, सरिता, ममता, गंगोत्री, गीता, सुधा, स्नेहलता, मालती, मीरा, शीला, गायत्री, कलावती, आरती, शोभा, उषा, सुमन, निर्मला, अनीता, सुषमा, चन्द्रावती, कुसुम, लाली, यशोदा देवी आदि लोग रही।