फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anganwadi centers will open today Locks

आज खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले

Sun, 02 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 02 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will open today Locks
आज खास आंगनबाड़ी संघ का परियोजना कार्यालय पर प्रर्दशन।
सोमवार को जिले में 27 दिन से बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले खुल जाएंगे। बापू प्रतिमा के समक्ष रविवार को ‘आंचल फैलाओ,  अधिकार मांगो’ आंदोलन कर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने हक मांगा। महिला  आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने आंदोलन को एक माह  के लिए स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश  पर यह निर्णय लिया गया है। मानदेय बढोत्तरी और राज्य कर्मचारी के समान दर्जा लिये बिना अब महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी मोदी और अखिलेश सरकार का पीछा नहीं छोड़ेंगी। सोमवार से पूर्ववत कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए  कहा कि वे अधिकार दिलाने के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे। कहा कि  केंद्र सरकार निश्चित रूप से उनकी मांगो  पर विचार कर रचनात्मक पहल करेगी। आंदोलन के दौरान तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मौत पर श्रद्धांजलि व्यक्त  करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मांगे न मानी  गई तो पुन: आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला  श्रीवास्तवा ने कहा कि जिस मुस्तैदी के साथ महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने तकरीबन एक माह तक आंदोलन जारी रखा। मंडल अध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने कहा  कि एकजुटता को बनाए रखने की जरूरत है। संरक्षक का. के.के.  श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित रूप से ऐतिहासिक आंदोलन का सुखद परिणाम  सामने आएगा। आंदोलन की आग को बनाये रखना होगा। इस आंदोलन की आवाज नीति  निर्माताओं तक पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के अंतिम दिन गांधी प्रतिमा  के समक्ष ‘आंचल फैलाओ, अधिकार मांगो’ आंदोलन में सरोज  शुक्ला, मिथलेश पाण्डेय, विमला देवी, आशा सिंह, रानी सिंह, ऊषा शर्मा, सरला  चौधरी, सुनीता सिंह, कुसुम चौधरी, इंद्रमती, कोकिला मिश्र, भाग्यमनी  दूबे आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed