फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anchal's murder has been a puzzle since 41 days

41 दिनों से पहेली बनी है आंचल की हत्या

Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anchal's murder has been a puzzle since 41 days
41 दिनों से पहेली बनी है आंचल की हत्या
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। क्षेत्र के रोहदा गांव की छह वर्षीय आंचल की हत्या की वजह 41 दिनों से पहेली बनी हुई है।
14 दिसंबर को लापता होने के सातवें दिन 20 दिसंबर को गन्ने के खेत में शव मिला था। पुलिस तभी से घटना के कई संभावित पहलुओं पर तफ्तीश कर चुकी है। यहां तक कि तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास तक को भी वजह की आशंका जता चुकी है। मगर अब तक ऐसा कोई सिरा हाथ नहीं आया, जिससे गुत्थी सुलझ सके। आंचल का शव 20 दिसंबर को घर से आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई थी।
हाथ की कोहनी में नस वाली जगह पर चार-पांच सुई चुभाने के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम के समय शव की हालत देखकर बताया गया कि 24 घंटे के भीतर हत्या की गई थी। यानी 19 दिसंबर की रात में उसे मौत के घाट उतारा गया। उसी दिन आंचल का मुंडन होना तय था। मुंडन के दिन हत्या होने को पुलिस ने किसी अंधविश्वास या टोना-टोटका से जोड़कर गुत्थी सुलझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन

मृतका के पिता रोहदा निवासी रामयज्ञ नाई बिरादरी के हैं। खुद रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, लेकिन पत्नी और परिवार के अन्य लोग पारंपरिक यजमानी का काम करते हैं। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में किसने बच्ची की जान ली, यह बड़ा रहस्य है। पुलिस विविध पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर को दोपहर बाद रोहदा गांव के रामयश की पुत्री आंचल गांव की एक ऐसी दुकान से अचानक लापता हो गई थी, जहां देर रात तक लोग मौजूद रहते हैं। घर में उसके मुंडन की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग कार्ड बांट रहे थे। काफी देर रात बालिका का पता नहीं चला तो पिता ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रविवार (20 दिसंबर) को गन्ने की कटाई करने गए ग्रामीणों ने बालिका का शव देखा। परिवार के लोग पहुंचे और उसकी पहचान आंचल के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed