फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anand Mohan from Basti becomes a scientist at ISRO

Basti News: इसरो में वैज्ञानिक बने बस्ती के आनंद मोहन

Sun, 25 Oct 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anand Mohan from Basti becomes a scientist at ISRO
बस्ती। जिले के पकरी चंदा गांव निवासी आनंद मोहन द्विवेदी का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक (मैकेनिकल) पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आनंद मोहन द्विवेदी के पिता कमलेश कुमार द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज, पोखरा बाजार में अध्यापक हैं। आनंद मोहन ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज, रामजी पुरम, बस्ती से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। आनंद मोहन पिछले करीब तीन वर्षों से राजकीय पॉलीटेक्निक, संतकबीरनगर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। अब इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन से उन्होंने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रशांत पांडेय, शिवम शुक्ल, सौरभ त्रिपाठी, रूपेश पांडेय, विक्रांत द्विवेदी और रामकृष्ण दूबे मोनू सहित अन्य लोगों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed