फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An SDRF team has launched a search in the Saryu River for the missing young man.

Basti News: लापता युवक की तलाश में सरयू में उतरी एसडीआरएफ की टीम

Sat, 10 Jan 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
An SDRF team has launched a search in the Saryu River for the missing young man.
लापता युवक की तलाश में सरयू नदी में उतरी एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : गेहूं के खेत में भरे पानी को निकालने की को​शिश करता किसान।
दुबौलिया। स्थानीय कस्बा निवासी राजू गुप्ता पिछले आठ दिनों से लापता है। सरयू नदी में युवक को खोजने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर से 15 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने मोटर बोट के जरिये टीम ने सरयू नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बता दें कि दो जनवरी को दुबौलिया कस्बा निवासी राजू गुप्ता सात बजे अपनी साइकिल से घर से निकला था। इसी के बाद से वह घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने मामले गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। चार जनवरी को लापता युवक की साइकिल कटरिया-चांदपुर तटबंध पर सरयू नदी के किनारे चांदपुर घाट पर मिली थी। परिजनों ने सरयू नदी में लापता होने की आशंका जताई है। इस संदेह पर शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।
विज्ञापन

सरयू नदी में करीब तीन किलोमीटर की दूरी में टीम ने मोटर बोट से सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर शाम तक लापता युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार के लोग राजू के लापता होने के बाद से ही सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि एसडीआरएफ टीम के जरिये नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है। कुछ स्पष्ट होने के बाद ही आगे कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed