फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An old woman burning mustard stalks in her field died of burns.

Basti News: खेत में सरसों का डंठल जला रही वृद्धा की झूलसकर मौत

Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
An old woman burning mustard stalks in her field died of burns.
मृतक मंगनी देवी की फाइल फोटो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के कटया गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह खेत में पड़े सरसों के डंठल को एकत्र कर जलाते समय आग की लपटों में घिरकर 72 वर्षीय महिला मौके पर ही जिंदा जल गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब मंगनी देवी (72) पत्नी गफई शर्मा गांव के बाहर अपने खेत में सरसों का डंठल बीनकर उसे जला रही थी। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गईं और आग की लपटों से घिर कर जिंदा जल गईं, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवार और पुलिस को तब हुई जब खेतों के किनारे बने रास्ते से कुछ ग्रामीणों के साथ गुजर रहे हल्का लेखपाल अतुल राज वर्मा ने देखा तो महिला के पास पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कुछ ही देर में डायल 112 पुलिस के साथ ही थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह, सीएफओ यतींद्रनाथ व फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड मौके पर जुट गई। महिला की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि मृतका का कोई बेटा नहीं है। पति भी काफी वृद्ध और अस्वस्थ हैं। इनके नाती भरत शर्मा जो इन्ही के साथ रहते हैं की तहरीर पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वृद्ध दपंती की हैं सिर्फ सात बेटियां
मंगनी देवी पत्नी गफई शर्मा को कोई बेटा नहीं है, उनकी सिर्फ सात बेटियां हैं। जिनका नाम कोयला देवी, चंद्रावती देवी, झिनका देवी, सुमित्रा देवी, संजू देवी, राधिका देवी और मनीषा देवी है। सभी बेटियां विवाहित हैं। वह अपनी दूसरे नबंर की बेटी चंद्रावती के के साथ कटया गांव में रहती थीं। चंद्रावती के बेटे सनोज शर्मा ने बताया कि उसके नाना भी अस्वस्थ रहते हैं, वह भी ठीक से चल नहीं पाते हैं। पूरा परिवार नानी को कोई भी काम करने से मना करता था। लेकिन वह आज कैसे खेत में आ गई पता नहीं चला। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed