फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An old man drowned in the Saryu river while ferrying cattle across, his body found three hours later

Basti News: मवेशी पार कराते समय सरयू नदी में वृद्ध डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव

Sun, 13 Apr 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
An old man drowned in the Saryu river while ferrying cattle across, his body found three hours later
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पेठिया लश्करी गांव के पास सरयू नदी पार कर मवेशियों को चराने के लिए ले जाते समय सरयू नदी में एक 59 वर्षीय वृद्ध नदी की धारा में लापता हो गया। मौके पर स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे बाद वृद्ध का शव तीन सौ मीटर दूरी पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पेठिया लश्करी गांव निवासी दुखहरण 59 वर्ष शनिवार की सुबह करीब दस बजे गांव के अन्य पशुपालकों के साथ अपने मवेशी को चराने के लिए सरयू नदी पार कर रहा था। अचानक तेज बहाव में दुखहरण बहने लगे। जब तक लोग पास पहुंचते नदी में लापता हो गया। इसकी सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता की तलाश में जुटी रही। करीब डेढ़ बजे घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर लोगों ने डूबे वृद्ध को पानी से निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पत्नी कृष्णा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed