फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An increase of Rs 8,000 per month after 10 years is not enough.

Basti News: 10 साल बाद आठ हजार रुपये प्रति माह की वृद्धि पर्याप्त नहीं

Sun, 22 Feb 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
An increase of Rs 8,000 per month after 10 years is not enough.
एक-दूसरे को​ मिठाई ​खिलाकर खुशी का इजजार करते ​शिक्षामित्र। स्रोत संगठन
बस्ती। लंबे संघर्ष के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 से 18 हजार रुपये कर दिए जाने के निर्णय पर शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ल के संयोजन में लोहिया मार्केट स्थित संगठन कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई को देखते हुए 10 साल बाद आठ हजार रुपये प्रति माह की वृद्धि पर्याप्त नहीं है, मगर सरकार ने अपनी सोच बदली इसका स्वागत है। कहा कि शिक्षामित्र सहायक अध्यापक घोषित किए जाने की अपनी मांग पर डटे रहेंगे और संघर्ष जारी रहेगा। मंडल अध्यक्ष प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए संभावना व्यक्त की कि अति शीघ्र शिक्षामित्रों की अन्य मांगों को स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। शिक्षामित्रों को पेंशन का भी लाभ दिया जाए। इस दौरान संजय यादव, धनंजय सिंह, सिराज अहमद, शिव कुमार चौधरी, श्रवण यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed