{"_id":"69ff77b7cfb0a406a40d3cfe","slug":"an-elderly-woman-injured-in-a-vehicle-collision-died-basti-news-c-207-1-bst1006-158345-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाहन की टक्कर से घायल हुई वृद्धा ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाहन की टक्कर से घायल हुई वृद्धा ने दम तोड़ा
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के भदावल बाजार में शुक्रवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भदावल गांव निवासी अजोरा देवी (78) पत्नी राम प्यारे शुक्रवार शाम करीब 6:40 बजे बाजार में सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
वहां से देर रात तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।