{"_id":"68b367f90bd241c221042673","slug":"amrapali-express-was-searched-on-suspicion-of-being-a-terrorist-agniveer-turned-out-to-be-the-suspect-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142927-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आतंकी के संदेह में खंगाली गई आम्रपाली एक्सप्रेस,अग्निवीर निकला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आतंकी के संदेह में खंगाली गई आम्रपाली एक्सप्रेस,अग्निवीर निकला संदिग्ध
Sun, 31 Aug 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे पाकिस्तानी आतंकियों के आम्रपाली एक्सप्रेस से यात्रा करने की सूचना पर खलबली मच गई। शनिवार करीब ढाई बजे ट्रेन को बस्ती में रोककर बोगियों की तलाशी ली गई। जिस पर आतंकी होने का संदेह था, वह अग्निवीर निकला। आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की गहन जांच की। आरपीएफ इंस्पेक्टर रशीद बेग मिर्जा ने बताया कि बिहार के अररिया से ड्यूटी पर जालंधर जा रहे अग्निवीर दीपक कुमार झा के रूप में उसकी पुष्टि हुई। उसके कमांडर से बात करने के बाद दूसरी ट्रेन से रवाना किया गया।
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के दो दिन पहले नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश करने की खुफिया रिपोर्ट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क है। इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी) आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। आम लोगों को सजग करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों के जगह-जगह स्केच चस्पा किए हैं।
आम्रपाली एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-4 में सवार महिला यात्री ने शनिवार दोपहर 1:03 बजे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कोच में बैठे कुछ लोग संदिग्ध हरकत कर रहे हैं। उसने यह भी आशंका जताई कि उनमें से एक का चेहरा बिहार पुलिस की ओर से हाल ही में जारी आतंकवादियों के स्केच से मिलता है। महिला यात्री ने एक्स (ट्विटर) पर भी यह मैसेज पोस्ट किया। इस सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
ट्रेन के दोपहर 2:23 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने पूरी ट्रेन की तलाशी ली। इस दौरान बोगी से दो यात्रियों को संदिग्ध मानते हुए नीचे उतार लिया। चेहरा मिलान करने के बाद एक को तत्काल छोड़ दिया गया, मगर बोगी एस-07 के सीट नंबर 54 पर सफर कर रहे यात्री से कड़ी पूछताछ की गई।
उसने अपने को दीपक कुमार झा पुत्र विनोद कुमार झा निवासी ग्राम चकला पोस्ट पंजर कट्टा थाना नरपतगंज जनपद अररिया राज्य बिहार बताया। उसने बताया कि वह अग्निवीर जीडी (चार्ली) 19 गार्ड बटालियन ब्रिगेड ऑफ दी गार्ड मृथल पठानकोट में पोस्ट है। वह कटिहार से जालंधर जाने के लिए ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। उस अग्निवीर के कैप्टन से इसकी पुष्टि भी की। कार्रवाई के चलते ट्रेन करीब 27 मिनट देरी से 2:53 बजे बस्ती से गोरखपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म पर अफरातफरी मची रही।