फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amount withdrawn from KCC account of dead farmers

Basti News: मृत किसानों के केसीसी खाते से निकल गई रकम

Wed, 18 Jan 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Amount withdrawn from KCC account of dead farmers
मृत किसानों के केसीसी खाते से निकल गई रकम
विज्ञापन

बस्ती। जिले के बड़ौदा यूपी बैंक में कुछ उन किसानों के भी खाते का संचालन केसीसी के माध्यम से किया जा रहा है, जिनका निधन हो चुका है। ऐसे मृत किसानों के खातों से 1.48 लाख रुपये केसीसी खाते से निकाले गए हैं। इस लेन-देन की भनक के बाद अधिकारी इस मामले की लीपापोती के प्रयास में जुटे हैं।
इधर, बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी संगठन ने बैंक के अध्यक्ष को भेजे पत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक को इसके लिए आरोपी ठहराया है। संगठन की ओर से भेजे गए पत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक भीमा पर कई आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल ग्रामीण बैंक अब बड़ौदा यूपी बैंक में संबद्ध हो गया है। जिले के बड़ौदा यूपी बैंक रामपुर शाखा में खाताधारक रामचंद्र पुत्र राम चरित्र ने केसीसी लिया था। रामचंद्र की मौत जुलाई 2018 हो गई थी। चार साल बाद भी उनके खाता संचालित किया जा रहा है। उनके खाता संख्या 75039060015 से नवंबर 2022 तक एक लाख सात हजार रुपये नकद निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह धन उनके खाते से कैसे निकाले गए, संबंधित शाखा के कर्मचारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इसी प्रकार दूसरा मामला भानपुर क्षेत्र के बड़ौदा यूपी बैंक भिटहरा का है। यहां के खाताधारक मेही लाल की मृत्यु मई 2022 में हो गई थी। उनके केसीसी खाते 75100688472 से अगस्त 2022 में 41 हजार रुपये निकाले गए हैं। ये तो महज बानगी है। इसी बैंक की अधिकतर शाखाओं में भी मृत किसानों का केसीसी खाता अब भी संचालित हो रहा है।

बड़ौदा यूपी बैंक के रीजनल मैनेजर भीमा ने कहा कि किसी ग्राहक की मृत्यु होने पर खाता से लेनदेन नहीं किया जा सकता है। इस मामले की शिकायत तो अब तक नहीं मिली है, मगर संज्ञान में आए इन मामलों की जांच करा ली जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर बैंक के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन पर संगठन ने जो आरोप लगाया है, वह निराधार है। इसकी जांच बैंक अधिकारी अपने स्तर से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed