{"_id":"69654d4357325c8ce00f3c5a","slug":"allegations-of-illegal-registrations-in-the-voter-list-basti-news-c-207-1-bst1006-151137-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता सूची में अवैध नामांकन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता सूची में अवैध नामांकन का आरोप
विज्ञापन
बस्ती। कुदरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत चकिया की मतदाता सूची में अवैध नामांकन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि अन्य ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने गलत तरीके से चकिया की मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। इससे आगामी पंचायत चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।
सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल के नेतृत्व में चकिया के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची की जांच कराने तथा अवैध रूप से दर्ज नामों को निरस्त करने की मांग की। एडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में चिकिया निवासी सरिता, मनीता, गजवती, रीना, सुनीता, जनकनन्दनी सुमन, अनिल कुमार, विनोद चौधरी, ज्योति, परशुराम, पंचराम यादव, रिकां यादव, दिलीप कुमार, अंजली, शम्भू, राजकुमार, बाबूराम, रामचेत, हरीराम, मोतीलाल, सुरेन्द्र, राधेश्याम आदि शामिल रहे। संवाद