{"_id":"68b0c06041d1c06b9e03bd58","slug":"allegation-of-vandalism-in-the-residence-of-the-outpost-in-charge-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142823-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौकी प्रभारी के आवास में तोड़फोड़ का आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौकी प्रभारी के आवास में तोड़फोड़ का आरोप, केस
Fri, 29 Aug 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस ने लालगंज कस्बे में स्थित पुलिस चौकी प्रभारी के आवास में तोड़फोड़ व धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है उन लोगों ने 25 अगस्त को रात तोड़फोड़ की। आरोपियों का मानना है कि चौकी प्रभारी का आवास उनकी जमीन पर है जबकि पुलिस का दावा है कि आवास सरकारी जमीन पर है।
चौकी के आरक्षी अरविंद कुमार यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कस्बे के पप्पू कसौधन किराना स्टोर, शृंगार सामग्री के दुकानदार राजू कसौधन, होटल चलाने वाले अंकित मोदनवाल आदि ने चौकी प्रभारी आवास में अंदर की तरफ तोड़फोड़ की। चौकीदार जगदीश गोस्वामी व फूलचंद्र गए मना किया तो उन्हें अपशब्द कहते हुए धमकी दी। शोर सुनकर वह पहुंचा और विपक्षियों को डांटा तो वह चले गए। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद